फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assistant Engineer Recruitment 2019: Revised Selection List Released After Court Verdict

Bihar AE Result: कोर्ट के फैसले के बाद सहायक अभियंता भर्ती 2019 का संशोधित परिणाम घोषित, देखें सभी की लिस्ट

Sat, 21 Feb 2026 10:37 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Feb 2026 10:37 AM IST
सार

Bihar AE Recruitment 2019: बिहार में सहायक अभियंता भर्ती 2019 को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। कोर्ट के फैसले के बाद आयोग ने संशोधित परिणाम जारी कर दिया है और विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नई सूची प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Assistant Engineer Recruitment 2019: Revised Selection List Released After Court Verdict
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

Bihar AE Result: सहायक अभियंता भर्ती 2019 से जुड़े लंबे कानूनी विवाद के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहले 6 नवंबर 2023 को परीक्षाफल जारी कर सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा विभागों को भेज दी गई थी, लेकिन बाद में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्यायालय में चुनौती दी गई।

विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 6 जनवरी 2026 को आदेश देते हुए हाईकोर्ट के निर्णय को निरस्त कर दिया और 2019 के मूल नियमों के आधार पर नियुक्ति पूरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद आयोग ने अलग-अलग विज्ञापनों के तहत सहायक अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) पदों पर संशोधित सूची जारी कर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन

अलग-अलग पदों पर इतनी हुई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आदेश के बाद विभिन्न विभागों में लंबित नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत सहायक अभियंता (सिविल) के 245 पदों में से 240 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जबकि 5 पद उपयुक्त दिव्यांग अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 02/2019 के तहत सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के सभी 33 पदों पर उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, विज्ञापन संख्या 03/2019 में लघु जल संसाधन विभाग के 18 पदों में से 17 पर नियुक्ति की गई है और 1 पद सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा, विज्ञापन संख्या 04/2019 के अंतर्गत सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के सभी 10 पदों पर सफल अभ्यर्थियों की संशोधित सूची जारी कर दी गई है।

सहायक अभियंता (मैकेनिकल) परिणाम
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) परिणाम
सहायक अभियंता (सिविल) परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed