फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   assam tet result 2021 declared check lower and upper primary teacher bharti sarkari result on ssa.assam.gov.in

TET Result 2021: लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें टीईटी परिणाम

Wed, 15 Dec 2021 03:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन
assam tet result 2021 declared check lower and upper primary teacher bharti sarkari result on ssa.assam.gov.in
असम TET रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

असम शिक्षक पात्रता परीक्षा, असम टीईटी 2021 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट बुधवार, 15 दिसंबर, 2021 को घोषित कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर, 2021 को ऑफलाइन आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम असम सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


असम टीईटी परिणाम 2021 तक पहुंचने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल आवेदन संख्या यानी उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड हैं। इससे पहले, सर्व शिक्षा अभियान मिशन, असम (एसएसए) ने 03 नवंबर, 2021 को विशेष टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जो 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम की जांच करने के लिए सीधा लिंक संदर्भ के लिए नीचे साझा किया गया है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का विवरण होगा जैसे नाम, परीक्षा का प्रकार, प्राप्त अंक आदि। उम्मीदवारों को असम टीईटी परिणाम 2021 की जांच करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा। 

30 नवंबर को आना था असम टीईटी 2021 का परिणाम

असम टीईटी 2021 का परिणाम पहले 30 नवंबर, 2021 को घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी हुई। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार 8929207668 पर हेल्पलाइन पर पहुंच सकते हैं। असम टीईटी परिणाम 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें। 

ऐसे डाउनलोड करें असम टीईटी परिणाम 2021 के स्कोरकार्ड

  1. प्रारंभिक शिक्षा, असम सरकार या सर्व शिक्षा अभियान मिशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध 'सूचना और सेवाएं' अनुभाग पर जाएं और 'शिक्षक पात्रता परीक्षा' पर क्लिक करें।
  3. अपने स्तर से संबंधित लिंक असम टीईटी परिणाम 2021 लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी पर क्लिक करें ।
  4. लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed