फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Commando Admit Card 2022 Out Download SLPRB Call Letter From slprbassam.in

Assam Police Commando Admit Card: असम पुलिस कमांडो भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 23 Mar 2022 06:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 06:02 PM IST
सार

Assam Police Commando Admit Card 2022: असम पुलिस कमांडो परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। असम पुलिस कमांडो परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Assam Police Commando Admit Card 2022 Out Download SLPRB Call Letter From slprbassam.in
कमांडो ट्रेनिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam Police Commando Admit Card 2022: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। एसएलपीआरबी के अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ये प्रवेश- पत्र शारीरिक क्षमता परीक्षा (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

असम पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को होगी

असम पुलिस कमांडो परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। असम पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। कमांडो भर्ती की पीएसटी और पीईटी क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद वे अगले दौर में पहुंचेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2,450 पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा

बता दें कि असम पुलिस ने दिसंबर 2020 में नवसृजित असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल एबी के 2,450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें से 2220 रिक्तियां पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित हैं, जबकि 180 रिक्तियां महिलाओं के लिए तथा 50 पद नर्सिंग स्टाफ के लिए आरक्षित हैं।

 

विज्ञापन

असम पुलिस कमांडो एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट -slprbassam.in पर जाएं।
  2. 'एडमिट कार्ड डाउनलोड पोर्टल' के तहत दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपको लॉग इन करना होगा।
  4. अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि आदि दर्ज करें। 
  5. अब आपका प्रवेश- पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  6. एडमिट कार्ड में अपनी जानकारियां देखें और अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।
  7. उम्मीदवार इसे सहेज कर, प्रिंट आउट भी ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed