फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam govt to fill 35,000 vacancies by April next year: Himanta

Assam: असम में अगले साल अप्रैल तक 35000 रिक्तियां भरेगी राज्य सरकार; जानें किन विभागों में होगी भर्ती

Wed, 10 Jul 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

Assam: असम सरकार ने एलान किया है कि अगले साल अप्रैल तक 35,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें पुलिस बल, राज्य सरकार के ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के साथ-साथ शिक्षकों के पद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Assam govt to fill 35,000 vacancies by April next year: Himanta
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

Assam: असम के युवाओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को यह जानकर खुशी होगी की आने वाला समय उनके लिए अवसरों से भरा है। दरअसल, सरकार ने एलान किया है कि अगले साल अप्रैल तक 35,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के सीएम हेमंत बिस्वा ने दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि सरकार अगले साल तक 35,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें पुलिस बल, राज्य सरकार के ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के साथ-साथ शिक्षकों के पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सरमा ने एक्स पर कहा, "हम पारदर्शी तरीके से 25 अप्रैल तक 35,000 सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के लिए भर्ती परीक्षाएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी - प्रारंभिक, मुख्य और सितंबर से मौखिक परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की भर्ती अक्तूबर में शुरू होगी और शिक्षक भर्ती जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। असम पुलिस के 6,400 से अधिक पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 3 अक्तूबर से शुरू होगा।


उन्होंने कहा कि 7,500 ग्रेड-3 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15, 22 और 29 सितंबर को होगी, जबकि 4,500 ग्रेड-4 पदों के लिए 20 और 27 अक्तूबर को होगी। सरमा ने कहा कि प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों के 13,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed