APSC CCE 2024: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
APSC CCE 2024: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSC CCE 2024: असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की तरफ से 235 रिक्तियों को भरने के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई 2024) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 17 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2024 तक है।
असम लोक सेवा आयोग भर्ती अभियान का लक्ष्य असम सिविल सेवाओं, असम पुलिस सेवाओं और एपीएससी के अन्य विभागों में कुल 235 रिक्तियों को भरना है।
APSC CCE 2024 परीक्षा विवरण
एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 17 मार्च को आयोजित होने वाली है, जबकि असम सीसीई मुख्य परीक्षा इस साल जून और जुलाई के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। एपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा की तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
APSC CCE आवेदन शुल्क
एपीएससी सीसीई 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पूर्व सैनिकों सहित एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
APSC CCE आयु सीमा
असम लोक सेवा आयोग में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।