फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ASRB NET notification 2025 released: Check how to apply, eligibility, check all details here

ASRB NET Recruitment 2025: एएसआरबी नेट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 550+ पदों पर होगा चयन; जानें पात्रता

Tue, 25 Feb 2025 01:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 25 Feb 2025 01:44 PM IST
सार

ASRB NET Notification 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने एएसआरबी नेट के लिए 550 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन अप्रैल से चालू होंगे।

विज्ञापन
ASRB NET notification 2025 released: Check how to apply, eligibility, check all details here
ASRB NET Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ASRB NET Recruitment 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एएसआरबी नेट अधिसूचना 2025 जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 582 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) के पद शामिल हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट (asrb.org.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी और 21 मई, 2025 को समाप्त होगी। प्रारंभिक परीक्षा 2-4 सितंबर, 2025 और मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को निर्धारित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा का नाम रिक्तियां
कृषि अनुसंधान सेवा (एआरएस) 458
विषय वस्तु विशेषज्ञ (टी-6) 41
वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (टी-6) 83
कुल 582

आवेदन शुल्क

 
परीक्षा वर्ग आवेदन शुल्क
एएसआरबी नेट सामान्य (अनारक्षित) 1000 रुपये
  ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
  एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर 250 रुपये
एएसआरबी एएसआर सामान्य (अनारक्षित) 1000 रुपये
  ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 800 रुपये
  एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर शून्य (छूट)
एएसआरबी एसएमएस और एसटीओ (टी-6) सामान्य (अनारक्षित) 1000 रुपये
  ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 800 रुपये
  एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर शून्य (छूट)

 

पात्रता मानंदड

एएसआरबी नेट 2025 की भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं।
  • एसएमएस/एसटीओ पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "ASRB NET 2025 एप्लीकेशन" लिंक पर क्लिक करें। (लिंक सक्रिय होने के बाद)
  • वह परीक्षा चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • अब पोर्टल द्वारा निर्देशित अनुसार आवेदन भरें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed