फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APSC CCE Prelims 2021 Result OUT for assam public service commission prelims exam,  Know How to Check Here

APSC CCE Prelims 2021 : असम लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया, ऐसे देखें

Fri, 05 Nov 2021 08:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 08:58 PM IST
सार

APSC CCE Prelims 2021 : असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई है अब वह आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परक्षा में भाग लेंगे।

विज्ञापन
APSC CCE Prelims 2021 Result OUT for assam public service commission prelims exam,  Know How to Check Here
APSC CCE Prelims 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (सीसीई) 2020 का परिणाम शुक्रवार 5 नवंबर 2021 को जारी कर दिया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12th सितंबर 2021 को असर राज्य के विभिन्न परीक्षा सेटरों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने असम लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर apsc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई है अब वह आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा। 
विज्ञापन


असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम कैसे देखे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को देख सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे APSC CCE Prelims Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।   
4. उम्मीदवार ctrl + F की मदद से पीडीएफ अपना रोल नंबर खोजें।
5. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 

उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या भर्ती में जारी पदों की संख्या के 11 गुणा रखी गई है।  असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) द्वारा यह परीक्षा 121 रिक्त पदों के लिए ली जा रही है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें असम प्रशासनिक सेवा (जूनियर ग्रेड), असम पुलिस सेवा(जूनियर ग्रेड), सुपरिटेंडेंट ऑफ टैक्स, जिला परिवहन अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर (उद्योग), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, असिस्टेंट एम्पलॉयमेंट ऑफिसर, लेबर इंस्पेक्टर, टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर और सब रजिस्ट्रार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। मुख्य परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी और इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed