APSC Admit Card 2022: असम लोक सेवा आयोग अन्वेषण अधिकारी के प्रवेश पत्र इस तिथि पर करेगा जारी, यहां देखें डिटेल
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अन्वेषण अधिकारी ( ग्रेड-2) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अन्वेषण अधिकारी (एक्सप्लोरेशन ऑफिसर)( ग्रेड-2) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। एपीएससी के इन पदों पर भर्ती के लिए पुरातत्व निदेशालय के अधीनस्थ सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से 1 फरवरी, 2022 को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार राउंड के योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित साक्षात्कार के स्थल पर सुबह 9 बजे 1 फरवरी, 2022 को पहुंचें।
APSC Admit Card 2022 के साथ साक्षात्कार के लिए पहुंचे
एपीएससी द्वारा 27 जनवरी, 2022 को वेबसाइट पर अन्वेषण अधिकारी ग्रेड-2 के पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ एपीएससी के कार्यालय में पहुंचें। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करते समय उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी तरह की गलती होने पर आयोग को जरूर सूचना दें। साथ ही उम्मीदवार कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का भी अच्छी तरह से पालन करें। अन्वेषण अधिकारी ग्रेड-2 के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार से 97 हजार रुपये प्रति महीना वेतन ग्रेड पे 11,800 के साथ मिलेगा।
APSC Admit Card 2022 को ऐसे डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध नए अपडेट अनुभाग पर जाएं।
- अब सांस्कृतिक मामलों के विभाग के तहत पुरातत्व निदेशालय, असम में अन्वेषण अधिकारी (ग्रेड- 2) के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम के संबंध से जुड़ी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब स्क्रीन पर एपीएससी साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2022 से जुड़ी एक अधिसूचना एक नई विंडो में प्राप्त होगी।
- अब उम्मीदवार दिए गए लॉग इन के जरिए अपनी जानकारियों को भरें।
- जानकारियों को भरने के बाद उसे जमा करने के बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें।
- प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।