APPSC Recruitment 2023: आंध्रप्रदेश में ग्रुप-1 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
APPSC Group 1 Recruitment Notification 2023: एपीपीएससी ग्रुप 1 भर्ती 2023 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APPSC Group 1 Recruitment 2023: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से एपीपीएससी ग्रुप 1 भर्ती 2023 की एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 81 पदों पर भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी, 2024 तक है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर, सहायक एसटी आयुक्त, उप अधीक्षक, पुलिस (सिविल) कैट-2, उप अधीक्षक, जेलों (एमईएन) की 81 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
APPSC Recruitment आवेदन शुल्क
एपीपीएससी ग्रुप 1 पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क, जबकि 120 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।एससी, एसटी, बीसी, पीएच और एक्स सर्विस मेन के लिए आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क 250 रुपये है और आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
APPSC Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एपीपीएससी ग्रुप 1 भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
APPSC Group 1 के बारे में...
एपीपीएससी ग्रुप 1 आंध्र प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है जो आंध्र प्रदेश राज्य प्रशासन में सिविल सेवकों की भर्ती के लिए आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है। एपीपीएससी ग्रुप 1 कुछ हद तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के समान है।