फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APPSC CCE 2024 Group A and B recruitment, Apply at appsc.gov.in for 140 posts, direct link here

APPSC CCE 2024: एपीपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के 140 पदों पर भर्ती, 35 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 19 Oct 2024 02:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 02:41 PM IST
सार

APPSC CCE 2024: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 140 रिक्तियों को भरा जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
APPSC CCE 2024 Group A and B recruitment, Apply at appsc.gov.in for 140 posts, direct link here
APPSC, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

APPSC CCE 2024: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से ग्रुप ए, बी के पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

APPSC CCE 2024 Last Date: 20 नवंबर है अंतिम तिथि

पंजीकरण प्रक्रिया फिलहाल चालू है और 10 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। इस उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले पहले अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

APPSC CCE 2024 Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 140 रिक्तियों को भरा जाएगा। पदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • एपीसीएस ग्रुप ए: 50 पद
  • एपीपीएस ग्रुप ए: 6 पद
  • सीपीडीओ ग्रुप ए: 9 पद
  • एआरसीएस ग्रुप A: 2 पद
  • सहायक निदेशक: 2 पद
  • डीआईपीआरओ ग्रुप ए: 3 पद
  • एलओ ग्रुप बी: 1 पद
  • डीएलआरएसओ ग्रुप बी: 1 पद
  • डीडीएमओ ग्रुप बी: 1 पद
  • डीएसीओ ग्रुप बी: 6 पद
  • एसएस ग्रुप बी: 2 पद
  • एपीओ ग्रुप बी: 2 पद
  • एएसएस ग्रुप बी: 1 पद
  • एएसओ ग्रुप बी: 47 पद
  • एएसीओ ग्रुप बी: 6 पद
  • इंस्पेक्टर ग्रुप बी: 1 पद
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि, यानी 10.11.2024 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष हो।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए है। प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ-प्रकार के पेपर शामिल होंगे। यह परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) अरुणाचल प्रदेश सरकार में विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए है।

परीक्षा शुल्क

एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रुपये है, और अन्य उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed