Apprentice Recruitment 2022: यहां अप्रेंटिस के सैकड़ों रिक्त पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Apprentice Recruitment 2022: अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन 26 अप्रैल, 2022 से पहले तक पूरा कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apprentice Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप अप्रेंटिस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो बनारस लोकोमोटिव वर्क (बीएलडब्ल्यू) ने अप्रेंटिस के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन बनारस लोकोमोटिव वर्क की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Apprentice Recruitment 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
बनारस लोकोमोटिव वर्क द्वारा जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से कुल 374 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 300 पद आईटीआई धारकों के लिए है। वहीं, 74 पद नन आईआईटीआई अप्रेंटिस के लिए हैं।
Apprentice Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन 26 अप्रैल, 2022 से पहले तक पूरा कर लें। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Apprentice Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस भर्ती (आईटीआई) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास और आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, नन आईटीआई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं की डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए आयु-सीमा 15 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
Apprentice Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन को निशुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
Apprentice Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट लेना न भूलें।