Apprentice Recruitment 2022: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट और तकनीकी अप्रेंटिस के कुल 136 रिक्त पदों पर भर्तियां जारी की गई है। इनमें 67 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए हैं तो वहीं, 69 पद तकनीकी अप्रेंटिस के लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apprentice Recruitment 2022: अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती जारी होने की प्रतिक्षा करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ग्रेजुएट और तकनीकी अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1973 के तहत जारी की गई है। उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र को भरना होगा।
Apprentice Recruitment 2022: 136 पदों पर होंगी भर्तियां
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट और तकनीकी अप्रेंटिस के कुल 136 रिक्त पदों पर भर्तियां जारी की गई है। इनमें 67 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए हैं तो वहीं, 69 पद तकनीकी अप्रेंटिस के लिए। इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 है।
Apprentice Recruitment 2022: कितना वेतन मिलेगा?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 12 हजार
तकनीकी अप्रेंटिस- 10 हजार 200
Apprentice Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से इसे चेक कर सकत हैं।
Apprentice Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च, 2022 से पहले कर सकते हैं। आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।