फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Applications for BPSC 70th CCE 2024 will close soon, opportunity for residents of Bihar

BPSC 70th CCE 2024: 70वीं सीसीई के लिए इस तिथि के बाद नहीं कर पाएंगे आवेदन, बिहार के निवासी हैं तो सुनहरा मौका

Sun, 03 Nov 2024 09:09 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:09 AM IST
सार

BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही बीपीएससी 70वीं सीसीई की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के पास बहुत कम समय बचा है। इच्छुक उम्मीदवार जो इसके लिए योग्य हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें।

विज्ञापन
Applications for BPSC 70th CCE 2024 will close soon, opportunity for residents of Bihar
आवेदन करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (CCE) 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने का आखिरी दिन 4 नवंबर है। तो वे उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास बहुत कम समय बचा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना चाहिए। बिहार के निवासी अभ्यर्थी होना आवश्यक है या विशिष्ट निवास स्थान संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। इस परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 70वीं सीसीई आवेदन शुल्क 600 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। 
श्रेणी आवेदन शुल्क (रुपये)
सामान्य और ओबीसी 600
एससी / एसटी 150
बिहार की स्थायी निवासी महिला 150
दिव्यांग उम्मीदवार 150

इतने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए 2027 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 2024 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि, इससे पहले बीपीएससी 70वीं सीसीई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था। अब उम्मीदवारों के पास 4 नवंबर तक आवेदन करने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed