फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Application process of army recruitment is starting from this date-safalta

Indian Army Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू हो रही है आर्मी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों को नहीं देना होगा लिखित एग्जाम

Mon, 07 Mar 2022 03:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 07 Mar 2022 03:06 PM IST
सार

सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत एनसीसी स्पेशल एंट्री 52वें स्कीम के तहत महिला और पुरुष उम्मीदवारों की भर्तियां कराई जा रही हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए 15 मार्च 2022 से आवेदन करसकेंगे।
 

विज्ञापन
Application process of army recruitment is starting from this date-safalta
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप भी देश सेवा करना चाहते हैं और सेना में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना ने पुरुषों और महिलाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (NT) एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 52वें कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इंडियन आर्मी की ओर से एक शॉर्ट नोटिस भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस भर्ती में ग्रेजुएशन पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उन्होनें ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की 15 मार्च, 2022 से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। जहां उन्हें शैक्षिक योग्यता, वेतन, आयुसीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त हो जाएगी। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहेकई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन कर सकता है आवेदन  

भारतीय सेना द्वारा शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 52वें के तहत कराई जाने वाली इस भर्ती में केवल 19 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन करसकते हैं। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 15 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2022 तक फॉर्म भर सकेंगे। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 

भर्ती सेना में होने वाली इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जोकि दो चरणों में आयोजित किया जाता है। अधिकजानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐसे समझें वेतन 
पदनाम 
सैलरी लेवल 
अनुमानित वेतन 
लेफ्टिनेंट 
लेवल-10 
56,100 से1,77,500 तक 
कैप्टन 
लेवल-10 
61,300 से1,93,900 तक 
मेजर
लेवल-11
69,400 से2,07,200 तक 
लेफ्टिनेंटकर्नल 
लेवल-12ए 
1,21, 200 से2,12,400 तक 
कर्नल 
लेवल-13
1,30,600 से2,15,900 तक 
ब्रिगेडियर 
लेवल-13 ए
1,39,600 से 2,17,600 तक 
 ये आंकड़े विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए हैं। इनकी पुष्टि एवं अन्य पदों के वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए  इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। 

 कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहेहैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed