फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Application process is over the commission has given this great facility to the candidates-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2022 : आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त, आयोग ने अभ्यर्थियों को दी है ये बड़ी सुविधा, इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ

Sat, 29 Jan 2022 04:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 29 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो गई है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से शुरू हुई थी।
 

विज्ञापन
Application process is over the commission has given this great facility to the candidates-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। राज्य में पहली बार UPSSSCद्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे और साथ ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को PETके मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के खास UP लेखपाल स्पेशल GK EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने अभ्यर्थियों को दी है ये बड़ी सुविधा:

इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आयोग ने एक बड़ी सुविधा दी है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है, वे चार फरवरी 2022 तक इसमें सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन में नाम में वर्तनी की गलती, पिता के नाम में वर्तनी की गलती, पत्राचार का पता, जाति की श्रेणी,जेन्डर, आवेदन में अनिवार्य/अधिमानी अर्हता सम्बन्धी दर्ज किया गया विवरण और EWS एवं क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी जैसे व्यक्तिगत विवरण में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
Padma Awards 2022: देखें पूरी सूची 
लेखपाल सैलरी- देखें                         
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें          
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

कब तक हो सकती है परीक्षा:

UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा को मार्च 2022 तक आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है की UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा पहले नवंबर 2021 में ही प्रस्तावित थी, लेकिन यह तय समय पर नहीं हो सकी।

हिंदी के ऐसे सवाल आपको कर सकते हैं परेशान

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed