फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Application process for constable recruitment will not be released this month-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: इस माह जारी नहीं होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, जानिए क्यों हो रही है देरी

Thu, 23 Jun 2022 11:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 23 Jun 2022 11:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती के लिए पात्र संस्थाओं से टेंडर मांगे गए हैं जिसकी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। अनुमान है कि जुलाई में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Application process for constable recruitment will not be released this month-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बेसब्री से इस भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा था कि जून के महीने में इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा लेकिन जून का महीना कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 26,382 कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र संस्थाओं से टेंडर मांगे गए थे जो अभी पूरी नहीं हो पाई है। इसी वजह से भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि यूपीपीआरपीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सिपाही भर्ती के आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में कैंडिडेट्स को समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहन चाहिए। वहीं अगर आप आरक्षी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now में भी एडमिशन लेकर सभी विषयों की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कड़ी मुस्तैदी के बीच होगी लिखित परीक्षा  

यूपीपीआरपीबी ने 24 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस साझा किया था जिसमें बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्य जरूरी जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की गई जिसे निविदा में चयनित की गई संस्था को पूरा करना होगा। नोटिस के मुताबिक, भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस के मध्याम से उनके एग्जाम की जानकारी दे जाएगी जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी जोकि वस्तुनिष्ठप्रकार की होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले एजेंसी को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी सेंटर्स के परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों कीवीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।     

विज्ञापन

समझ लीजिए भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया 

यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वालेअभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed