फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AP LAWCET 2024 registration begins tomorrow; Exam On June 9

AP LAWCET 2024: एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए कल से आवेदन शुरू; जानें कब होगी परीक्षा

Mon, 25 Mar 2024 06:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 25 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

AP LAWCET 2024: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद 3-वर्षीय और 5-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू करेगी।

विज्ञापन
AP LAWCET 2024 registration begins tomorrow; Exam On June 9
AP LAWCET 2024

विस्तार

AP LAWCET 2024: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) 3-वर्षीय और 5-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET 2024) पंजीकरण प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू करेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर 26 मार्च, 2024 से आवेदन कर सकेंगे। नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 09 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को उसके के आधार पर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ओसी से संबंधित उम्मीदवारों को 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदव शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
5-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को कुल 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हता अंकों में दो प्रतिशत और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट दी जाएगी।

3-वर्षीय एलएलबी के लिए, जिन उम्मीदवारों ने किसी भी विषय में स्नातक पूरा कर लिया है और न्यूनतम 45% अंक प्राप्त किए हैं, वे एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट 3 साल के लिए लागू होगी। 

विज्ञापन

AP LAWCET 2024: भाग लेने वाले संस्थान

आदिकवि नन्नया विश्वविद्यालय, राजमुंदरी
ऑल सेंट्स क्रिश्चियन लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
अनंत कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
दैता श्रीरामुलु हिंदू कॉलेज ऑफ लॉ, मछलीपट्टनम
विधि विभाग, श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरूपति
डीएनआर कॉलेज ऑफ लॉ, भीमावरम
डॉ. अम्बेडकर ग्लोबल लॉ इंस्टीट्यूट, तिरूपति
डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ, विशाखापत्तनम
जगरलामुडी चंद्रमौली कॉलेज ऑफ लॉ, गुंटूर
केकेसी कॉलेज ऑफ लॉ, पुत्तूर
केएलयू कॉलेज ऑफ लॉ, गुंटूर
एमपीआर लॉ कॉलेज, श्रीकाकुलम
एमआरवीआरजीआर लॉ कॉलेज, विजयनगरम
एनबीएम लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
एनएस लॉ कॉलेज, प्रकाशम
एनवीपी लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, काकीनाडा
श्रीमती वेलागापुडी दुर्गम्बा सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, विजयवाड़ा
श्री ईश्वर रेड्डी कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरूपति
श्री पी बासी रेड्डी कॉलेज ऑफ लॉ, कडप्पा
श्री रावुरी कनकैया मेमोरियल लॉ कॉलेज, चित्तूर
श्री शिरडी साईं लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
श्री विजयनगर कॉलेज ऑफ लॉ, अनंतपुर
वीरावल्ली कॉलेज ऑफ लॉ, राजमुंदरी
वीआर लॉ कॉलेज, नेल्लोर

AP LAWCET 2024 कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। cets.apsche.ap.gov.in।
होमपेज पर उपलब्ध AP LAWCET 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करके आवेदन पत्र पूरा करें।
आवश्यक जानकारी भरके उचित दस्तावेज जमा करें।
अपना आवेदन जमा करने के लिए, शुल्क का भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed