फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AMU Teaching Job: application invited in Aligarh Muslim University on various posts, Read here

AMU Recruitment 2024: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर के विभिन्न पदों पर चल रही है भर्ती, जल्द करें आवेदन

Wed, 20 Nov 2024 01:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Nov 2024 01:14 PM IST
सार

AMU Recruitment 2024: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, क्योंकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर से पदों पर भर्ती निकाली है। 

विज्ञापन
AMU Teaching Job: application invited in Aligarh Muslim University on various posts, Read here
AMU - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@amu.ac.in.)

विस्तार

AMU Recruitment 2024: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर के पदों पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2024 है। उम्मीदवार ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन के अलावा उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 24 पदों को भरना है, जिसमें प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए 8 पद, टीजीटी टीचर (हिन्दी, मैथमेटिक्स, साइंस, उर्दू) के लिए 6 पद और पीजीटी टीचर (बायोलॉजी, कॉमर्स) के लिए 10 रिक्तियां शामिल है। 

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
  • प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा/B.EL.ED/स्पेशल एजुकेशन होना चाहिए।  
  • टीजीटी टीचर के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए।
  • पीजीटी टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड डिग्री होनी चाहिए। इन सभी पदों पर इन योग्यताओं के अलावा सीटेट/यूपीटेट एग्जाम पास होना आवश्यक है। 

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमे पदानुसार 30/35/40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।


आवेदन शुल्क
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पीएच श्रेणी के उम्मीदवाकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 

विज्ञापन

आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ नीचे दिए पते पर भेजना होगा।

" सेलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002, उत्तर प्रदेश, इंडिया।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed