फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Along with reserved category candidates in constable recruitment they can also get the benefit of relaxation in age limit-safalta

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल भर्ती में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ इन्हें भी मिल सकता है उम्र सीमा में छूट का लाभ, जानिए क्या है पूरी बात

Fri, 18 Feb 2022 04:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 18 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही UPPBPB के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Along with reserved category candidates in constable recruitment they can also get the benefit of relaxation in age limit-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी और UPPBPBने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018में निकली थी और अब चार साल के बाद फिर से निकलने वाली इस भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी,बोर्ड ने इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन्हें भी मिल सकता है उम्र सीमा में छूट का लाभ :

कॉन्स्टेबल भर्ती में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ कुछ अन्य अभ्यर्थियों को भी अधिकतम उम्र सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है। पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष,होमगार्ड्स को 3 वर्ष तथा राज्याधीन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई थी। हालांकि,वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में इन अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए इन योग्यताओं की पड़ सकती है जरूरत :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो की जल्द ही UPPBPBकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed