फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Allahabad University released the admit cards for non-teaching positions download at allduniv.ac.in

AU MTS Admit Card: इलाहाबाद विवि.में गैर शैक्षणिक पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 14 Dec 2022 12:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

Allahabad University MTS Admit Card 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों (Non-Teaching Positions) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

 

विज्ञापन
Allahabad University released the admit cards for non-teaching positions download at allduniv.ac.in
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Allahabad University MTS Admit Card 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों (Non-Teaching Positions) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एयू की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए लिखित परीक्षा 19 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 361 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
  • “नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट 2021 लिखित परीक्षा नोटिस” पर क्लिक करें।
  • अब एमटीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
  • इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के भूगोल विभाग में 18 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। अब 18 साल बाद विभाग में शिक्षकों के  17 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए सात दिसंबर से साक्षात्कार आयोजित किया गया था। वहीं, पर्यावरण अध्ययन केंद्र में शिक्षकों के पांच पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर को इंटरव्यू किया गया था। आठ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एससी वर्ग के लिए 16 एवं ओबीसी वर्ग के 24 अभ्यर्थियों और नौ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ईडब्ल्यूएस के 19 एवं अनारक्षित वर्ग के 32 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। इसके अलावा पर्यावरण अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के दो-दो और प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed