Allahabad High Court Exam 2021: आरओ/एआरओ के प्रवेश पत्र हो चुके हैं जारी, परीक्षा से पहले हिन्दी के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों की जरूर कर लें तैयारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की समीक्षा आधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर को खत्म होगी।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक RO के लिए परीक्षा 10 और 12 दिसंबर को किया जाएगा जबकि ARO के लिए 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थियों की मदद के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ एग्जाम के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की मॉक टेस्ट सीरीज तैयार की गई है। इस निशुल्क कोर्स Allahabad High Court RO ARO की मदद से कैंडिडेट्स पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन भी कर सकते हैं।
ये हैं हिंदी के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न
1. ‘विशिख’ किस शब्द का पर्यायवाची है?
उत्तर. बाण ।
2. ‘किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है?
उत्तर. जिगीषु।
3. जो स्त्री सूर्य भी न देख सके, वाक्यांश के लिए एक शब्द है?
उत्तर. असूर्यम्पश्यता।
4. ‘कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता के लिए एक शब्द है?
उत्तर. संविदा।
5. ‘पैर से सिर तक’ वाक्यांश के लिए शब्द है?
उत्तर. आपदमस्तक।
सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स (Allahabad High Court RO ARO कोर्स) चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड कर इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।