Allahabad High Court Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकलीं भर्तियां, मिलेगी डेढ़ लाख तक सैलरी
Allahabad High Court Recruitment 2021: इलाहाबाद हाइकोर्ट में अतिरिक्त निजी सचिव के 68 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 05 अक्तूबर तक जारी रहेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और इलाहाबाद हाइकोर्ट की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विस्तार
इलाहाबाद हाइकोर्ट में अतिरिक्त निजी सचिव के 68 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत अतिरिक्त निजी सचिव (अंग्रेजी) के 60 और अतिरिक्त निजी सचिव (हिंदी) के 8 पदों को भरा जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 5 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और इलाहाबाद हाइकोर्ट की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर आप UP SI, SSC GD, NDA&NA या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप इन फ्री कोर्सेस से इस लिंक पर क्लिक कर Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now जुड़ सकते हैं।
पांच अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
इन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 05 अक्तूबर के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थी 06 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म में कुछ गलती कर दी है, वे अपने आवेदन में 7 से 08 अक्तूबर के बीच करेक्शन भी कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अतिरिक्त निजी सचिव (अंग्रेजी) के पदों पर आवेदन करने के लिए अंग्रेजी स्टेनोग्राफी की अच्छी जानकारी (शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट की गति और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति) और अतिरिक्त निजी सचिव (हिंदी) के पदों पर आवेदन करने के लिए हिंदी स्टेनोग्राफी की अच्छी जानकारी (शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति और टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति) होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
मिलेगी डेढ़ लाख तक कि सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बेहद ही शानदार सैलरी मिलेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-8 के मुताबिक 47,600 से 1,51,100 रुपये तक कि सैलरी मिलेगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, यूपी लेखपाल समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।