फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agniveer Recruitment rally Will held at danapur centre bihar from 7 to 26 october

Agniveer Recruitment: बिहार के युवा हो जाएं तैयार, इस तारीख से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Sun, 21 Aug 2022 10:08 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 10:08 AM IST
सार

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर महिला भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment rally Will held at danapur centre bihar from 7 to 26 october
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agniveer Recruitment: सेना मे जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले बिहार के युवाओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। सेना भर्ती केंद्र दानापुर में भर्ती रैली की तारीखें सामने आ गई हैं। भर्ती रैली को लेकर शनिवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक में बहाली की तारीख आदि के बारे में सभी जरूरी तारीख जारी कर दी गई है। बैठक में रैली के दौरान विधि-व्यवस्था आदि को लेकर भी चर्चा और समीक्षा की गई है। आइए इस खबर में जानते हैं अग्निवीर सेना भर्ती रैली के बारे में जरूरी शेड्यूल...

विज्ञापन

कब शुरू होगी भर्ती रैली?
भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के तहत रैली का आयोजन 07 अक्तूबर, 2022 से लेकर 26 अक्तूबर, 2022 तक चलेगी। यानी कि भर्ती रैली कुल 20 दिनों तक होगी। आपको बता दें कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन आवश्यक है। भर्ती रैली का आयोजन सेना के दानापुर केंद्र में किया जाएगा। इसका पूरा पता- न्यू केएलपी (की लोकेशन प्लैन) कॉम्प्लेक्स, चांदमारी के समीप, दानापुर कैंट, पटना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के युवा होंगे शामिल
भारतीय सेना के दानापुर केंद्र में 07 अक्तूबर, 2022 से लेकर 26 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित होने वाली भर्ती रैली में कुल 07 जिलों के युवा शामिल होंगे। इनमें सीवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर जिले शामिल हैं।

 

विज्ञापन

अग्निवीर महिला भर्ती भी शुरू
भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर महिला भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं। दानापुर में महिला भर्ती रैली का आयोजन 26 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। 

इतने उम्मीदवार होंगे शामिल
दानापुर में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में करीब 80 से 90 हजार उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए बैठक में तैयारियों पर भी चर्चा की गई है। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सभी तरह की सुविधाएं जैसे नियंत्रण कक्ष, बस, बिजली आदि की व्यवस्था होगी। पुरुष रैली के लिए एंट्री रात 01 बजे और महिला रैली के लिए प्रवेश सुबह 04 बजे से शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed