फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After the release of the revised NTPC result, there will be fierce competition in CBT 2-safalta

RRB NTPC Result 2022: संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद अब CBT 2 में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा, क्या इसमें भी मार्क्स को किया जाएगा नॉर्मलाइज

Sat, 02 Apr 2022 02:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 02 Apr 2022 02:39 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC भर्ती के CBT 1 का संशोधित रिजल्ट 30 मार्च 2022 को जारी कर दिया है। CBT 1 का संशोधित रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब जल्द ही इसके CBT 2 का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
After the release of the revised NTPC result, there will be fierce competition in CBT 2-safalta
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए आयोजित की गई CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल RRB ने इस परीक्षा का संशोधित रिजल्ट 30 मार्च 2022 को जारी कर दिया है। CBT 1 का संशोधित रिजल्ट के जारी होने के बाद इस परीक्षा के कटऑफ में काफी गिरावट देखने को मिली है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रेलवे ने तकरीबन तीन से साढ़े तीन लाख अतिरिक्त अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है। CBT 1 का  संशोधित रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब RRB जल्द ही इस भर्ती के लिए CBT 2 का आयोजन करेगी। अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

अब CBT 2 में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा:

RRB द्वारा संशोधित रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब CBT 2 में अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। दरअसल संशोधित रिजल्ट जारी होने से पहलेतकरीबन चार लाख अभ्यर्थियों को ही CBT 2 में हिस्सा लेना था, लेकिन अब इसमें तकरीबन सात लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसलिए CBT 2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियोंके बीच अब जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। RRB इस भर्ती के CBT 2 में कुल पदों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हेंस्किल टेस्ट (टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए बुलाएगी।

विज्ञापन

क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था:

RRB द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT 2 में भी अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज किया जाएगा। इस भर्ती के स्किल टेस्ट केलिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट उनके CBT 2 के नॉर्मलाइज मार्क्स के आधार पर ही तैयार की जाएगी। NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा में 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवलवाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा मेंनेगेटिव मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बातकी आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed