फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After the new date of TET comes these documents will be needed-safalta

UPTET 2021: TET की नई तारीख आने के बाद इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, तुरंत तैयार कर लें अभ्यर्थी

Wed, 22 Dec 2021 06:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 22 Dec 2021 06:48 PM IST
सार

UPTET 2021 के आयोजन की नई तारीख को UPBEB जल्द ही घोषित कर सकती है। ये परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है।
 

विज्ञापन
After the new date of TET comes these documents will be needed-safalta
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के दोबारा आयोजन की तारीख जल्द ही घोषित की जा सकती है। 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेकर अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं।UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख:

UPTET के रद्द होने के बाद UPBEB जल्द इसका आयोजन करने में जुट गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन तथा परीक्षा केंद्रों को फिर से निर्धारित किया जा रहा है, इसलिए परीक्षा की नई तारिखों की घोषणा करने में थोड़ा वक्त लग रहा है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर ले जाने होंगे ये डाक्यूमेंट्स:

28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के लिए जारी किए गए नोटिस में कई ऐसे डाक्यूमेंट्स का जिक्र था, जिन्हें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर लेकर जाना था। इस नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट, कार्ड, ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति और प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति या सम्बन्धित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य / सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति ले जाना था। पुनःआयोजित होने वाली UPTET में भी अभ्यर्थियों को इन डाक्यूमेंट्स को परीक्षा केंद्रों पर ले जाना पड़ सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन डॉक्यूमेंट्स को अभी से तैयार रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी:

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त CTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं समेत, यूपी लेखपाल, SSC GD जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी ढेरो अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed