फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After PET 2021, thousands of posts have been recruited-safalta

UPSSSC PET 2022: PET 2021 के बाद हजारों पदों पर निकली हैं भर्तियां, इस बार कहां-कहां निकलेगी नौकरी

Fri, 12 Aug 2022 03:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 12 Aug 2022 03:34 PM IST
सार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का इस परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है।
 

विज्ञापन
After PET 2021, thousands of posts have been recruited-safalta
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। UPSSSC ने PET 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसके आयोजन का इंतजार है। दरअसल UPSSSC PET 15 और 16 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। कुछ महीने पहले जारी किए गए UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जानी थी। लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए UPSSSC PET online course 2022  की मदद ले सकते हैं और पीईटी में शानदार अंक हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

PET 2021 के बाद हजारों पदों पर निकली है भर्ती :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थीऔर इसका स्कोरकार्ड 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। इस स्कोरकार्ड की वैलिडिटी 27 अक्टूबर 2022 तक है। PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अभी तक कई भर्तियों में शामिल होने कामौका मिला है। PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अभी तक लेखपाल के 8,085 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, ITI इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों, सप्लाई इंस्पेक्टर और UDA, LDA के 76 पदोंतथा मुख्य सेविका के 2693 पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने का मौका मिला है।

विज्ञापन

PET 2022 के जरिए कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

UPSSSC राज्य में जल्द ही कई पदों पर भर्ती निकाल सकती है और इनमें PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दे सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकUPSSSC जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 2142 पदों, लेखपाल के 5000 से भी अधिक पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों औरप्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों के साथ अन्य कई पदों पर भर्ती निकाल सकती है और इनमें PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed