{"_id":"63b2880662d9c348066d1f70","slug":"aai-recruitment-for-364-junior-executive-apply-on-aai-aero-to-get-details-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Mon, 02 Jan 2023 01:00 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:00 PM IST
सार
AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं जिन्होंने सफलतापूर्वक एएआई/महिला उम्मीदवारों में शिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल 364 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 356 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 04 पद, वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के 02 पद और मैनेजर के 02 पद हैं।
विज्ञापन
पदों के लिए आयु सीमा
- वरिष्ठ सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
- कनिष्ठ कार्यपालक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रबंधक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान (आईडीए)
- प्रबंधक (ई-3) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60000 से लेकर 180000 रुपये का वेतन मिलेगा।
- कनिष्ठ कार्यकारी (ई-1) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 140000 रुपये का वेतन मिलेगा।
- वरिष्ठ सहायक (NE-6) को 36000 से लेकर 110000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन