AAI: एयरपोर्ट अथॉरिटी में नॉन-एग्जीक्यूटिव के ढेरों पदों पर भर्ती, सैलरी एक लाख से अधिक; देखें पात्रता मानंदड
Airport Authority Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत 200 से अधिक गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती कर रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से चालू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Airport Authority Recruitment: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत 206 नॉन-एग्जीक्यूटिव (वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन पोर्टल खुलने के बाद आधिकारिक वेबसाइट aai.aero/en/careers/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है: "रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विवेकानुसार इसमें वृद्धि या कमी हो सकती है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को बिना कोई नोटिस जारी किए या कोई कारण बताए, यदि आवश्यक हो तो भर्ती प्रक्रिया को संशोधित, प्रतिबंधित, परिवर्तित, विस्तारित या रद्द करने का अधिकार भी है। प्रबंधन का निर्णय अंतिम होगा और किसी अपील पर विचार नहीं किया जाएगा।"
योग्यता विवरण
वरिष्ठ सहायक के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक अनुभव के साथ संबंधित क्षेत्र में स्नातक होना आवश्यक है। जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उनके पास , वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
24 मार्च 2025 तक अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और भूतपूर्व अग्निवीर श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 1,000 रुपये (बैंक शुल्क, सेवा कर और जीएसटी को छोड़कर) का गैर-वापसी योग्य ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। किसी अन्य माध्यम से जमा की गई फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक, एएआई में एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
वरिष्ठ सहायक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 36,000- 1,10,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। वहीं कनिष्ठ सहायक के लिए चयनित उम्मीदवारों को 31,000- 92,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
मूल वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवार विभिन्न लाभों के लिए पात्र होंगे, जिनमें महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 35% के बराबर भत्ते, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), अंशदायी भविष्य निधि (CPF), ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और चिकित्सा लाभ शामिल हैं। ये लाभ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नियमों और विनियमों के अनुसार प्रदान किए जाते हैं।
ऐसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती अनुभाग पर जाएं।
- व्यक्तिगत विवरण प्रदान करके अपना पंजीकरण कराएं ।
- शैक्षिक और व्यक्तिगत विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें ।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।