AAI Recruitment 2022: ग्रेजुएट और इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियां, मिल रहा 12 लाख तक का पैकेज
AAI Recruitment 2022: जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जून, 2022 से कर दी जाएगी। वहीं, विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AAI Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बस एक बेहतरीन मौके का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए वो मौका आ गया है। एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। विभाग ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट और इंजीनियर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। तय तारीख से उम्मीदवार एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..
AAI Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जून, 2022 से कर दी जाएगी। वहीं, विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित किए गए हैं। इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें।
AAI Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इससे जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
AAI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फीजिक्स और गणित में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। या फिर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 14 जुलाई, 2022 तक अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करें।