AAI Jobs: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में भर्ती, डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए मौका; कितना मिलेगा वेतन? जानें
AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप के लिए 95 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न हवाई अड्डों पर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विस्तार
AAI Vacancy 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के क्षेत्रीय मुख्यालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER), गुवाहाटी ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों पर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता की सभी शर्तें
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 4 वर्षीय नियमित बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: उम्मीदवार ने संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय नियमित डिप्लोमा किया हो।
- ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- पासिंग वर्ष: केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2024 या उसके बाद अपनी डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई की पढ़ाई पूरी की हो।
- 2024 से पहले पास हुए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
एएआई एनईआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वजीफा दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 8,850 एएआई की ओर से और 6,150 सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दिए जाएंगे।
वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 प्रतिमाह का वजीफा मिलेगा, जिसमें 6,550 एएआई और 5,450 सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे। ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस के लिए मासिक स्टाइपेंड 9,600 निर्धारित किया गया है।