फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Junior Executives Recruitment 2023 know how to Apply at aai.aero

AAI Recruitment 2023: जूनियर एग्जीक्यूटिव के करीब 500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो भरें फॉर्म

Tue, 31 Oct 2023 08:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 31 Oct 2023 08:22 PM IST
सार

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जूनियर कार्यकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI Junior Executives Recruitment 2023 know how to Apply at aai.aero
AAI Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कल यानी 01 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

AAI Recruitment आयुसीमा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर कार्यकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। एएआई जूनियर कार्यकारी एटीसी विज्ञापन संख्या 05/2023 भर्ती परीक्षा 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर कार्यकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन

AAI Recruitment रिक्तियों का विवरण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • सामान्य 199 पद

  • ओबीसी 140 पद 

  • ईडब्ल्यूएस 49 पद

  • एससी 75 पद

  • एसटी 33 पद

AAI Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

विज्ञान में स्नातक डिग्री, भौतिकी और गणित के साथ बी.एससी या किसी भी शाखा में बीई/बी.टेक डिग्री होनी चाहिए।

AAI Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed