12वीं के छात्रों के लिए बड़ी सौगात, SSC ने निकाली बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी की सौगात लाया है। आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 के लिए खाली लगभग पांच हजार पदों पर भर्ती की घोषणा 13 जून को की जाएगी।
इसमें एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से घोषित होने वाले पदों की संख्या एक हजार से अधिक है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
एसएससी की ओर से 2015 में बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती की सौगात मिली है। केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) एवं लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनो विधियों से आवेदन
इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग 20 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र में इन पदों के लिए लगभग सात लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं।
एसएससी की ओर से इन पदों की घोषणा छह जून को होनी थी परंतु कुछ तकनीकी कारणों से आयोग ने पदों की घोषणा 13 जून को करने का फैसला किया है। अभ्यर्थी ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन दोनो विधियों से आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि आयोग की ओर से आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय मांगी गई जानकारी को सावधानी से भरें नहीं तो फार्म निरस्त हो सकता है।
सीएचएसएल के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जारी होने की तिथि:- 13 जून 2015
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:- 13 जुलाई 2015
सीएचएसएल परीक्षा तिथि:- एक, आठ एवं 15 नवंबर 2015