BPSC: शिक्षक भर्ती में शामिल एनआईओएस से DElEd करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित; जानें कितनों का हुआ चयन
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति हेतु एनआईओएस से 18 महीने का डीएलएड कोर्स करने वाले शिक्षकों की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विभिन्न विषयों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर, 2023 को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड कोर्स करने वाले उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति कक्षा 1 से 5 तक के लिए की जाएगी। आयोग ने विषयवार चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
परिणाम पीडीएफ बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की जांच कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ में लिखा है कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से गुजरना होगा। इस चरण में संबंधित प्रशासी विभाग अनुसंशित उम्मीदवारों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अन्य योग्यता से संबंधित दावों की सत्यता की जांच करेगा।
सामान्य विषय के लिए कुल 398 उम्मीदवार चयनित
सामान्य विषय के लिए कुल 398 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है। परिणाम में अनारक्षित श्रेणी के कुल 64, एससी श्रेणी के कुल 310 और एसटी श्रेणी के 24 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। गौरतलब है कि एससी और एसटी श्रेणी में सफल घोषित सभी उम्मीदवार महिलाएं हैं।
हिंदी विषय के लिए 100 चयनित
हिंदी विषय के लिए कुल 100 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 5, ईडब्ल्यूएस के 13, एससी के 23, एसटी के 3, ईबीसी श्रेणी के 31, बीसी के 19 और बीसीएल श्रेणी के 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
संस्कृत विषय के लिए 65 चयनित
संस्कृत विषय के लिए कुल 65 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के एक, ईडब्ल्यूएस के 26, एससी के 6, एसटी के एक, ईबीसी श्रेणी के 14 और बीसी के 17 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
अंग्रेजी विषय के लिए 243 चयनित
संस्कृत विषय के लिए कुल 243 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 51, ईडब्ल्यूएस के 34, एससी के 28, एसटी के 3, ईबीसी श्रेणी के 66, बीसी के 56 और बीसीएल के 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सोशल साइंस विषय के लिए कुल 233 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। गणित के लिए 249 और उर्दू विषय के लिए 171 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड पाठ्यक्रम करने वाले उम्मीदवार भी शिक्षक भर्ती के लिए योग्य हो गए थे।