फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   20 lakh candidates are expected to participate in this recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: 20 लाख अभ्यर्थियों के इस भर्ती में हिस्सा लेने की है उम्मीद, जानें कितने दिनों में परीक्षा का आयोजन हो सकता है पूरा

Sat, 30 Apr 2022 04:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 30 Apr 2022 04:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती निकल सकती है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 औरफायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
20 lakh candidates are expected to participate in this recruitment-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करसकती है। इस भर्ती को आयोजित करने के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है जो कि जल्द ही पूरी हो सकती है। यह उम्मीद जताई जारही है कि परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB इसके लिए जून 2022 में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती को जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

20 लाख अभ्यर्थी ले सकते हैं हिस्सा :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा हो सकती है। दरअसल UPPBPB ने परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए जारी किए गए नोटिस में इस भर्ती में तकरीबन 20 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई है। ऐसे में अगर बोर्ड का अंदाजा सही साबित होता है तो इस परीक्षा में एक सीट के लिए तकरीबन 75 से 76 अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमानित संख्या है औरअभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या इससे कम या अधिक भी हो सकती है।

विज्ञापन

कितने दिनों में परीक्षा का आयोजन हो सकता है पूरा :

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जारही है कि इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में होने वाली परीक्षा का आयोजन एक से दो दिन के भीतर पूरा हो सकता है। दरअसल राज्य में पिछली बारकॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दो दिन के भीतर पूरा हो गया था। 2018 के आखिर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए बोर्ड ने लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को आयोजित की थी। इसलिए UPPBPB इस बार भी लिखित परीक्षा का आयोजन एक से दो दिन के भीतरपूरा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा।लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सालेना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखनेवाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed