फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   1302 government jobs in india

10वीं/12वीं पास की बंपर भर्ती, 1300 पद खाली

Thu, 26 Feb 2015 02:15 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
1302 government jobs in india

माझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) मुंबई ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 1,302 है। जिसमें जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन, जूनियर प्लानर, स्टोरकीपर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, पेंटर, कॉरपेंटर व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग (कुछ पदों के लिए 10वीं पास और कुछ पदों के लिए 12वीं पास व पदों से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 फरवरी, 2015 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 7,500 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी कर सकते है आवेदन

1302 government jobs in india

योग्य उम्मीदवार केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 140 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर आवश्यक सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ 'द डीजीएम (एचआर-रेक-एनई), रिक्रूटमेंट सेल, सर्विस ब्लॉक-तीसरा तल, माझगांव डॉक लिमिटेड, डॉकयार्ड रोड, मुंबई-400010' पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.mazagondock.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed