फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   10.5 percent salary hike of indians in 2015

खुशियां लेकर आएगा 2015, खूब बढ़ेगी सैलरी

Mon, 15 Dec 2014 08:26 AM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
10.5 percent salary hike of indians in 2015

एक रिपोर्ट के अनुसार 2015 भारत के लिए सबसे अच्छा हो सकता है। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म हेग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार 2015 में भारत की कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अच्छी बढ़ोतरी करेंगी। इसके अनुसार 2015 में सैलरी औसतन 10.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


अगर पूरी दुनिया में इस आंकड़े को देखा जाए तो 2015 में सैलरी औसतन 5.4 प्रतिशत बढ़ेगी, जो पिछले साल 5.2 प्रतिशत थी। एशियन कंपनियों में भारत में सैलरी 10.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो दुनिया के अन्य सभी देशों से अधिक है।

विज्ञापन

अन्य सभी देश रह गए पीछे

10.5 percent salary hike of indians in 2015

भारत के बाद इंडोनेशिया है जहां पर सैलरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके बाद चीन (8 प्रतिशत), फिलिपीन्स (7.5 प्रतिशत), मलेशिया (6.4 प्रतिशत), थाइलैंड (6 प्रतिशत), कोरिया (5 प्रतिशत), सिंगापुर (4.4 प्रतिशत) और हांगकांग (4 प्रतिशत) हैं।

हेग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एशियन मार्केट में 2015 में सैलरी में सबसे अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सैलरी के बारे में हेग्रुप ने यह रिपोर्ट 24,000 ऑर्गेनाइजेशन के 1.6 करोड़ लोगों के डेटाबेस के हिसाब जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed