SSC CGL: एसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी; 1221 में से 1002 उम्मीदवारों के अंक कटऑफ से कम
SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन 1,221 उम्मीदवारों से संबंधित है, जिनके परिणाम रोक लिए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीजीएल भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में आयोग ने बताया कि जिन 1,221 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं, उनमें से 1,002 के अंक एसएससी सीजीएल कट-ऑफ अंकों से कम हैं। आयोग ने कहा कि शेष उम्मीदवारों के परिणाम को 'रोका' गया है।
एसएससी ने बताया कि उसने 1,002 उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट ssc.gov.in. पर अपलोड कर दी है। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "जहां तक शेष 1221 उम्मीदवारों की स्थिति का सवाल है, यह सूचित किया जाता है कि इन 1221 उम्मीदवारों में से 1002 उम्मीदवारों के अंक सीजीएलई 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए कट-ऑफ अंकों से कम हैं, यानी उनके अंक अंतिम चयनित उम्मीदवार(ओं) के अंकों से कम हैं। तदनुसार, इन 1002 उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।"
13 मार्च को जारी हुए थे नतीजे
हाल ही में, एसएससी सीजीएल के 1,267 उम्मीदवारों में से 219 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए गए, जिनके परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिए गए थे। एसएससी ने 13 मार्च को सीजीएल का अंतिम परिणाम घोषित किया और 18,000 से अधिक उम्मीदवार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य पाए गए।
आयोग ने कहा, "दिनांक 12.03.3035 के अंतिम परिणाम लेखन के पैरा 12 के अनुसार, 1267 उम्मीदवारों (सूची- III) के परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिए गए थे। इसके बाद, इन 1267 उम्मीदवारों में से, 219 रोके गए उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम 29.03.2025 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया।"
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी को आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2, दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षण शामिल थे।