{"_id":"5ba22816867a557fff7305a9","slug":"golden-chance-for-women-5-career-help-to-earn-thousands-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, पांच करियर अपनाएं और घर बैठे कमाएं हजारों-लाखों रुपए","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, पांच करियर अपनाएं और घर बैठे कमाएं हजारों-लाखों रुपए
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी आ जाने से अपने करियर के बारे में सोचना भी एक बड़ा टास्क होता है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इन जिम्मेदारियों के साथ आप अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं। आज मार्केट में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनके माध्यम से आप अपने घरेलू कामों के साथ-साथ समय निकालकर अपना शौक पूरा करने के साथ पैसे भी कमा सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्यूशन
जो महिलाएं टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखती हैं वे घर पर ही ट्यूशन क्लास खोल सकती हैं। आपको बता दें कि इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप पढ़ाई को ही महत्व दें, योगा, के साथ ऑनलाइन ट्यूटर की मांग बहुत है। साथ ही अगर आपके पास अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान है तो आप अलग-अलग स्टेट से आए स्टूडेंस को पढ़ा कर अच्छी कमाई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिफिन सर्विस
यदि आपको खाना बनाने का शौक है तो आप घर बैठे लाखों कमा सकते हैं। केटरिंग और टिफिन सर्विस आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। ऑफिस में या जो लोग पीजी, फ्लैट में रहते हैं घर का खाना खाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में होटल या ढ़ाबों की बजाय टिफिन सर्विस पर ज़्यादा विश्वास रखते हैं।
फ्रीलांसर राइटर
लिखने में रुचि रखने वालों के लिए कंटेंट राइटिंग एक अच्छा विकल्प बन सकता है। एक सफल राइटर बव आप अच्छे पैसे कमा सकती है। आज हर साइट पर फ्रीलांसिंग के लिए विभिन्न मौके सामने आ रहे हैं। कई वेबसाइट इस काम के लिए अच्छी-ख़ासी सैलरी भी देती है। साथ ही मैग्जीन जैसे क्षेत्रों में आप रेगुलर भी काम करके हजारों में कमा सकती हैं।
ब्यूटीशियन
ये एक ऐसा क्षेत्र में जिसका क्रेज कभी खत्म नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए ये करियर बनाने का अच्छा विकल्प साबित हुआ है और आगे भी होगा। इसके लिए न कहीं बाहर जाने की जरूरत और न ही किसी भी ज्यादा खर्चा करने की जरूरत। अपने घर को ही आप पार्लर मेंबदल सकती हैं। और काम के साथ इस काम को आगे बढ़ा सकती हैं।
हस्तरेखा विशेषज्ञ
ज्योतिष और टैरो में आपका रुझान है तो इस क्षेत्र में बेहतर करियर हो सकता है। घर बैठे लोगों के भविष्य के बारे में बताकर आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए आप कुंडली देखकर या टैरो कार्ड के माध्यम से भविष्य बता सकती हैं। इसके लिए ज्यादा समय देने के लिए भी जरूरत नहीं हैं। इससे अलग आप अपनी विडियो भी बनाकर अपलोड कर सकते हैं।