{"_id":"5f60191260d46007d050f7cc","slug":"ecom-express-company-will-provide-30000-temporary-jobs-ahead-of-festive-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स में आ रहीं 30 हजार नौकरियां, अमेजन भी एक लाख लोगों को देगी जॉब","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
ई-कॉमर्स में आ रहीं 30 हजार नौकरियां, अमेजन भी एक लाख लोगों को देगी जॉब
Tue, 15 Sep 2020 07:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉजिस्टिक सेवा देने वाली कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस 10 अक्तूबर तक 30,000 लोगों को नौकरियां देगी। त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी कर्मचारियों की भर्ती करेगी, जो अस्थायी होगी।
विज्ञापन
ईकॉम एक्सप्रेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने कहा, कोरोना से पहले कंपनी के पास करीब 23,000 कर्मचारी थे। लॉकडाउन और उसके बाद बढ़ते ऑनलाइन ऑर्डर को पूरा करने के लिए लखनऊ, पटना, कानपुर, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर आदि शहरों में कुछ महीनों में 7,500 भर्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
एक लाख लोगों की नौकरियां देगी अमेजन
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक लाख लोगों को नौकरियां देगी। भर्तियां स्थायी और अस्थायी दोनों पदों पर होंगी। कंपनी ने सोमवार को कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान लोग किराना और अन्य सामान ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेजन को ऑर्डरों को पूरा करने के लिए उसे 100 नए भंडारगृहों, पैकेज छंटाई केंद्रों और अन्य स्थानों पर नए लोगों की जरूरत है। स्थायी और अस्थायी दोनों पर पदों पर नियुक्तियां होंगी, शुरुआती वेतन 1,100 प्रति घंटे की दर से मिलेगा।
अमेजन ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्तियां छुट्टियों में होने वाली भर्तियों की तरह नहीं होगी। नए कर्मचारी ऑर्डर की पैकिंग, डिलीवरी या छंटाई का काम करेंगे। अमेजन के वेयरहाउस की देखरेख करने वाले एलिसिया बोलर डेविस ने कहा, कर्मचारियों का शुरुआती वेतन 15 डॉलर (करीब 1,103 रुपये) प्रति घंटे होगा।
दरअसल, लॉकडाउन में अप्रैल-जून के दौरान सिएटल की ऑनलाइन कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। ऑर्डर पूरा करने के लिए कंपनी पहले ही इस साल 1.75 लाख भर्तियां करने वाली थी। पिछले सप्ताह उसने कहा कि कॉरपोरेट और प्रौद्योगिकी के 33,000 पदों पर भर्तियां होनी है।