फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Job Fair Today: Students Can Attend Without Registration

DU Job Fair: डीयू में लगेगा आज रोजगार मेला, 7200+ छात्रों ने किया आवेदन; बिना रजिस्ट्रेशन वालों के लिए भी मौका

Wed, 08 Oct 2025 09:01 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 08 Oct 2025 09:01 AM IST
सार

DU Rojgar Mela 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज रोजगार मेला आयोजित होगा। 7200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि बिना रजिस्ट्रेशन वाले भी भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
DU Job Fair Today: Students Can Attend Without Registration
डीयू - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU Job Fair: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित रोजगार मेला छात्रों के लिए वॉक इन रहेगा। इसमें पंजीकरण न कर पाने वाले छात्र भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकेंगे। मेले के लिए 7200 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है। इस मेले में 52 कंपनियां शामिल होंगी।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे से डीयू स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में रोजगार मेले के तहत प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होगा। पंजीकरण को लेकर अधिक जानकारी https://placement.du.ac.in/ लिंक पर उपलब्ध है।  
विज्ञापन


डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज और डीन स्टडेंट्स वेलफेयर में ज्वाइंट डीन प्रोफेसर हेना सिंह ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई थी मगर, छात्रों की ओर से अनुरोध मिलने पर प्रक्रिया को जारी रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

दिल्ली विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में 52 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें आईटी सेक्टर, हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री और कई उभरते स्टार्टअप शामिल हैं। कुछ कंपनियां छात्रों से ऑनलाइन साक्षात्कार भी करेंगी। इस मेले में डीयू के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित छात्र भाग ले सकते हैं।



इसके अलावा, डीयू से पास हो चुके पूर्व छात्र भी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। छात्रों का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यह मेला डीयू के छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है।

प्रतिभागी चयन प्रक्रिया के लिए अपने बायोडाटा, शैक्षणिक दस्तावेज और वैध पहचान प्रमाण की प्रतियां लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed