फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO Internship 2025: Opportunity for Paid Internship, Apply by July 14; Check Eligibility & Key Details

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन; जानें योग्यता

Wed, 09 Jul 2025 11:51 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ ने इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए शानदार पेड इंटर्नशिप शुरू की है। इस इंटर्नशिप में कुल 165 सीटें निर्धारित हैं, जिन पर चयनित स्टूडेंट्स को 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
DRDO Internship 2025: Opportunity for Paid Internship, Apply by July 14; Check Eligibility & Key Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD

विस्तार

DRDO Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देशभर के इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए शानदार पेड इंटर्नशिप का एलान किया है।डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए कुल 165 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर चयनित स्टूडेंट्स को 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप DRDL/ASL/CAS हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन और चयन की मुख्य तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025
चयनित छात्रों को इंटरव्यू की सूचना 22 जुलाई 2025
इंटरव्यू की तिथि 26 जुलाई 2025
इंटर्नशिप शुरू होने की तिथि 1 अगस्त 2025

DRDO Internship Eligibility: पात्रता

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीई/बी.टेक के फाइनल ईयर या एमएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का शैक्षणिक प्रदर्शन भी बेहतर होना आवश्यक है। इसके तहत उनके पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA होना जरूरी है। साथ ही, आवेदन करने वाले छात्रों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Survey: बुनियादी पढ़ाई पर सवाल! कक्षा 6 के सिर्फ 53% छात्र जानते हैं 10 तक पहाड़े; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

हैदराबाद में 6 महीने होगी इंटर्नशिप 

यह इंटर्नशिप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के DRDL, ASL और CAS लैब्स में आयोजित की जाएगी, जो हैदराबाद स्थित हैं। इंटर्नशिप की कुल अवधि 6 महीने की होगी, जिसकी गणना कार्यक्रम में शामिल होने की तारीख से की जाएगी। इस दौरान चयनित छात्रों को हर महीने ₹5000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद प्रतिभागियों को डीआरडीओ की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके करियर में एक अहम उपलब्धि के रूप में काम आएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in से इंटर्नशिप फॉर्म डाउनलोड करें।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
  • यह आवेदन डायरेक्टर, DRDL, DRDO, मिसाइल कॉम्प्लेक्स, कंचनबाग, हैदराबाद - 500058 पते पर भेजें।
  • साथ ही स्कैन कॉपी को ईमेल करें: drdlintern2025@gmail.com पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed