Digital Marketing & Graphic Designing Jobs: 2 महीने के इस कोर्स से मिल रही है अपने ही शहर में नौकरियां और हज़ारों में सैलरी
नई दिल्ली। वे युवा जो अपने शहर में रहकर ही आकर्षक सैलरी वाली जॉब पाना चाहते हैं या ऐसे नौजवान जिन्हें बड़ी-बड़ी डिग्री और डिप्लोमा लेने के बाद भी अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है जिस कारण उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे युवाओं का यह सपना अब सफलता स्किल्स के इस खास कोर्स से साकार हो सकता है। आपको बता दें कि देश के जाने-माने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म safalta की एक्सपर्ट फैकल्टीज ने डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग के कोर्सेज को डिजाइन किया है। इन कोर्सेज के मदद से युवाओं को बेहतरीन स्किल्स की ट्रेनिंग कराई जाती है जो उन्हें कोर्स समाप्ति पर अच्छी नौकरी दिलाने में सहायता करती है। इस कोर्सेज को सीखने के लिए युवाओं को कहीं भी जाने की जरुरत नहीं होती है और वो घर बैठे मोबाइल फ़ोन से सीखकर अपने शहर में ही नौकरी पा सकते हैं या फ्रीलांसिंग करके हज़ारों रुपये कमा सकते हैं।
इन युवाओं को मिली है अपनी मनपसंद नौकरियां
प्रयागराज शहर के फरीदाबाद फूलपुर निवासी आफताब आलम ने सफलता के 40 घंटे वाले कोर्स में एडमिशन लेकर कोर्स किया था जिसके बाद उन्हें अपने शहर के ही स्वस्तिक इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एण्ड डेवेलपमेंट नाम की कंपनी में आकर्षक वेतन वाली नौकरी मिल गई है। इस सफलता के बाद आफताब काफी खुश हैं। वह कहते, “सफलता के इस किफायती कोर्स के जरिए मुझे आज के समय की नई स्किल्स सीखने का मौका मिला जिसने मेरी लाइफ में काफी बड़ा बदलाव कर दिया है।”
वहीं, वाराणसी की रहने वाली रितिका श्रीवास्तव सफलता के ग्राफिक्स डिजाइनिंग के पहले बैच की स्टूडेंट्स हैं। इन्हें भी कोर्स के बाद 5 स्टार होटल कंट्री हॉलिडे इन में प्लेसमेंट मिल गया है। जहां उन्हें कोर्स की फीस का करीब 15 गुना वेतन मिल रहा है। रितिका अपनी पहली जॉब से बेहद ही खुश हैं।
फ्रीलांसिंग कर भी घर बैठे कमा सकते है हज़ारों रुपये
इन कोर्सेज को कर अब कोई भी युवा घर बैठे ही इस अरबों डॉलर के इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकता है और फ्रीलांसिंग के जरिये इंटरनेशनल कंपनी के साथ काम करने का सपना भी पूरा कर सकता है।
डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम की खूबी-
40 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
2 मास्टर क्लास सेशन्स
40 से ज्यादा टूल्स
गूगल सर्टिफाइड एक्सपर्ट का मार्गदर्शन
इस ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्स में ये सब होगा-
30 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
2 मास्टर क्लास सेशन्स
फ्री स्केचिंग क्लासेस
12 मॉड्यूल्स, 7+ टूल्स की ट्रेनिंग
इन कोर्सेज को कम्पलीट करने के बाद इंटर्नशिप का मौका, कोर्स सर्टिफिकेट, और 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस भी दी जाएगी। इसके अलावा इस कोर्स के दौरान कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स अपने मास्टरक्लासेस के द्वारा लगातार छात्रों को मेंटरशिप प्रदान करते रहेंगे जिससे युवाओं को इंडस्ट्री ट्रेंड्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।
अब आपकी है करियर को नई ऊंचाई देने की बारी
Safalta ने युवाओं के रोजगार की समस्याओं को दूर करने और उन्हें डिजिटल इंडिया की दिशा में ले जाने के लिए ग्राफ़िक डिज़ाइन और डिजिटल मार्केटिंग का नया बैच शुरू किया है। इस बैच की शुरुआत 2 मई 2022 से होने जा रही है। इन कोर्स में आज यानी 23 अप्रैल को एडमिशन लेने वाले को यह कोर्स महज 799 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इस कोर्स की फीस में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।