{"_id":"6ad97571930edcef660257f0","slug":"delhi-khadi-skill-development-scheme-1790-youths-to-get-skill-training-rs-400-daily-stipend-and-free-meals-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 1790 युवाओं को मिलेगा हुनर सीखने का मौका, रोज 400 रुपये वजीफा और मुफ्त भोजन; जानें पूरा प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
दिल्ली: 1790 युवाओं को मिलेगा हुनर सीखने का मौका, रोज 400 रुपये वजीफा और मुफ्त भोजन; जानें पूरा प्रक्रिया
Thu, 22 Oct 2026 08:01 AM IST
शिवम तिवारी
आदित्य पाण्डेय
आदित्य पाण्डेय
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:01 AM IST
सार
Delhi Khadi Skill Development Scheme: प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से संबद्ध योग्य एजेंसियों का चयन किया जाएगा। इन एजेंसियों के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एजेंसियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। एजेंसियों का चयन पूरा होने के बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कुल 56 घंटे का होगा। इच्छुक युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की शर्तों, प्रशिक्षण केंद्रों और कार्यक्रम की तारीखों के बारे में खादी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी देखते रहें।
विज्ञापन
Delhi Khadi Skill Development
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दिल्ली खादी कौशल विकास योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य राजधानी के असंगठित क्षेत्र के कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत 1,790 कारीगरों व युवाओं को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट्री में प्रशिक्षण मिलेगा।
यह सात दिवसीय प्रशिक्षण आधुनिक व्यावहारिक अभ्यास पर केंद्रित होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिदिन 400 रुपये का नकद वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रोजाना मुफ्त दोपहर का भोजन भी मिलेगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर सीएम सर्टिफिकेट और आधिकारिक पहचान पत्र जारी होगा। योजना का लाभ उन आवेदकों को मिलेगा जो पिछले कम से कम पांच वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं।
इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों के लिए अवसर हैं। उम्मीदवार ई-श्रम पोर्टल, सीएससी सेंटर या खादी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद योजना के लिए लगभग 1.15 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए योग्य एजेंसियों के चयन हेतु निविदा जारी की गई है।