फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Communicate Effectively Even When Tired, Use Clear Thinking and Balanced Behavior

Effective Speaking: थके होने के बावजूद संवाद को बनाए रखें, सही शब्द और संतुलित व्यवहार से ऐसे डालें असर

Wed, 07 Jan 2026 01:33 PM IST
शाहीन परवीन म्यूरियल विल्किंस, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
म्यूरियल विल्किंस, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 07 Jan 2026 01:33 PM IST
सार

Conversation Skills: भले ही आप थके हुए हों, फिर भी स्पष्ट सोच, सही शब्दों का चयन और संतुलित व्यवहार अपनाकर आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकते हैं। इससे न केवल आपका संवाद सही तरीके से पहुंचता है, बल्कि सामने वाले पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बातचीत में गड़बड़ी या गलतफहमी नहीं होती।

विज्ञापन
Communicate Effectively Even When Tired, Use Clear Thinking and Balanced Behavior
- फोटो : freepik

विस्तार

Conflict Prevention: प्रभावी संवाद केवल सही शब्दों का चुनाव नहीं है, बल्कि उस मानसिक और शारीरिक अवस्था का भी प्रतिबिंब होता है, जिसमें हम संवाद कर रहे होते हैं। जब ऊर्जा और स्पष्टता बनी रहती है, तब अपनी बात कहना और दूसरों को दिशा देना सहज होता है। लेकिन लगातार तनाव में होने वाली मानसिक उलझन जैसी स्थितियों में संवाद करना कठिन लगने लगता है। ऐसे समय में शब्द बिखर सकते हैं और संदेश का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है।

विज्ञापन


ऐसी परिस्थितियों में सबसे पहला और आवश्यक कदम है, आत्म-जागरूकता यानी अपनी थकान, मानसिक स्थिति और सीमाओं को पहचानना। जब हम यह स्वीकार कर लेते हैं कि हमारी ऊर्जा इस समय सीमित है, तब हम संवाद की गति, शब्दों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पाते हैं।

विज्ञापन

पहले खुद पर ध्यान दें

किसी भी मीटिंग या महत्वपूर्ण बातचीत से पहले अपने हालचाल पर ध्यान देना जरूरी है। खुद से पूछें कि आप मानसिक और शारीरिक रूप से कितने तैयार हैं। यदि ऊर्जा क्रम हो, तो उसे स्वीकार करें कि यह कमजोरी नहीं, समझदारी है। जरूरत पड़ने पर अपनी स्थिति संक्षेप में स्पष्ट करें और बातचीत शुरू करने से पहले कुछ पल रककर गहरी सांस लें। यह छोटा-सा विराम संवाद को अधिक स्पष्ट, संतुलित और प्रभावी बनाता है।

अनावश्यक विवरणों से दूर रहें

जब आपकी ऊर्जा सीमित हो, तब बातचीत को सरल और केंद्रित रखना सबसे प्रभावी तरीका होता है। केवल चही बातें रखें, जो वास्तव में जरूरी और प्राथमिक है, अनावश्यक विवरणों को हटा दें। ऊर्जा बचाने के लिए सीधे मुद्दे पर आए और संक्षेप में अपनी बात रखें। साथ हो, ध्यान से सुनने का अभ्यास करें, ताकि सामने वाले के दृष्टिकोण को समझा जा सके। जटिल या विस्तृत बातों के लिए ई-मेल या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, जिससे सोचने, लिखने और संशोधन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

भावनात्मक समर्थन लें

ऐसे समय में अपने नेटवर्क का सहारा लेना बेहद उपयोगी होता है। मार्गदर्शन और भावनात्मक समर्थन के लिए अपने सलाहकारों, वरिष्ठों या भरोसेमंद सहकर्मियों से बातचीत करें। उनसे बात करने से न केवल नए दृष्टिकोण मिलते हैं, बल्कि मन का बोझ भी हल्का होता है। साथ ही ईमानदारी और संक्षिप्तता के साथ यह बताना जरूरी है कि आप इस समय अत्यधिक व्यस्त या दबाव में हैं। जब आप अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से साझा करते हैं, तो सामने वाले आपकी सीमाओं की बेहतर समझते हैं और आपको समय पर समर्थन मिल पाता है।

विज्ञापन

परिस्थिति के अनुसार बातें करें

जब ऊर्जा की कमी हो, तब भी संवाद में सहानुभूति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे सामने वाला स्वयं को सुना और सम्मानित महसूस करता है। इसके साथ-साथ बातचीत के दौरान संदर्भ को समझना भी महत्वपूर्ण है, यानी परिस्थिति क्या है, संवाद किस उद्देश्य से हो रहा है और आप स्वयं किस मानसिक अवस्था में है। इस तरह से किया गया संवाद दूसरों के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed