फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT Answer Key 2025 provisional answer key eleased tomorrow objections can be raised

CAT Answer Key 2025: कैट उत्तर कुंजी पर कल से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें पूरा प्रोसेस और आखिरी तारीख

Sun, 07 Dec 2025 07:27 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Sun, 07 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

CAT Provisional Answer Key: CAT 2025 की प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 10 दिसंबर रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी। जानिए आपत्ति दर्ज कराने की पूर्ण प्रक्रिया..
 

विज्ञापन
CAT Answer Key 2025 provisional answer key eleased tomorrow objections can be raised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepic

विस्तार

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा कल से यानी 8 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने 4 दिसंबर को CAT 2025 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की थी। इसके साथ ही उम्मीदवार अब अपने स्कोर का अनुमान भी लगा सकेंगे। 

विज्ञापन

आपत्ति सही पाए जाने पर फीस वापस

अभ्यर्थी 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे से लेकर 10 दिसंबर रात 11:55 बजे तक किसी भी प्रश्न या विकल्प में गड़बड़ी के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति की विंडो आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर सक्रिय रहेगी। IIM कोझिकोड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी और हर चुनौती के लिए शुल्क लिया जाएगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो फीस वापस कर दी जाएगी। ध्यान रहे निर्धारित समयसीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़े: NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी के लिए दूसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी, एडमिशन के लिए बढ़ीं 2,620 नई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए आपत्ति दर्ज करते समय सही स्लॉट की पीडीएफ चुनने में सावधानी जरूर बरतें, जिससे गलती से किसी और प्रश्न पर आपत्ति दर्ज न हो।

ये भी पढ़े: Bihar CET INT B.Ed: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम की पहली मेरिट लिस्ट जारी, आठ दिसंबर से दाखिला शुरू

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को CAT आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए-

  • सबसे पहले प्रश्न संख्या दर्ज करें।
  • दावा किए गए सही उत्तर का उल्लेख करें।
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फिर कमेंट्स जोड़ें

CAT 2025 प्रश्न-पत्र में MCQ और Non-MCQ दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। इसमें नेगेटिव मार्किंग केवल MCQ प्रश्नों पर लागू थी। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed