नौकरी : सिर्फ कैंडी टेस्ट करने के मिलेंगे 60 लाख रुपये, बच्चे-बूढ़े सब कर सकते हैं अप्लाई
High Paid Jobs: कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विस्तार
CANDY FUNHOUSE Hiring Chief Candy Officer: विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन खबर है। लाखों की सैलरी वाली नौकरी करने में काम करने की बजाय कैंडी खाने के लिए मिले तो कितना अच्छा होगा। ऐसी नौकरी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी और आकर्षित करती है। तो समझिए ऐसा मौका आ ही गया।
कैनेडियन ऑनलाइन कैंडी स्टोर कैंडी फनहाउस ने उन सभी लोगों को बुलाया है जो कैंडी खाने के शौकीन हैं। वहां कैंडी खाने के काम के बदले आपको सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह (डॉलर) में मिलेगी। इस नौकरी के लिए पांच साल ऊपर के सभी बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क और बुजुर्ग तक आवेदन के पात्र हैं।
नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए
दरअसल, कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडी फनहाउस ने कहा है कि वे एक स्वाद परीक्षक की तलाश में हैं और ऐसा कोई जो सभी चीजों का आनंद लेने के लिए तैयार हो!
नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए हैं। जिनमें कनाडा के निवासियों के लिए टोरंटो से बाहर होने पर या अमेरिकी निवासियों के लिए नेवार्क, न्यूजर्सी के लिए घर से काम किया जा सकता है। कैंडी कंपनी कनाडा के मिसिसॉगा में स्थित है।
सालाना 60 लाख रुपये अधिक का वेतन मिलेगा
चुनने के बाद उम्मीदवार सालाना वेतन के तौर पर $1,00,000 यानी करीब 60 लाख रुपये घर ले जा सकते हैं। लिंक्डइन पर कैंडी फनहाउस की ओर से यह नौकरी पोस्टिंग की गई है। कैंडी फनहाउस के अनुसार, चयनित उम्मीदवार का काम सभी कैंडी को अप्रूवल देना होगा। वही, नए कैंडी उत्पादों का फैसला करेगा और कैंडी बोर्ड की बैठकों का नेतृत्व करेगा। कैंडी, पॉप संस्कृति और मीडिया में रुचि रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं
चीफ कैंडी ऑफिसर (CCO) का काम कंपनी की ओर से बन रही कैंडी का टेस्ट करने के बाद उन पर स्टैम्प ऑफ अप्रूवल लगाना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार के किसी पिछले अनुभव की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उम्मीदवारों को कोई खाद्य एलर्जी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें फर्राटेदार अंग्रेजी आनी चाहिए। उम्मीदवारों में एक नेचुरल लीडर की खूबी होना भी जरूरी है।
Chief Candy Officer के लिए कैसे करें आवेदन?
-
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले कैंडी फनहाउस की आधिकारिक वेबसाइट Candyfunhouse.ca पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर से pages/careers टैब में पहुंचे। -
यहां Chief Candy Officer के पद के लिए जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़ लें। -
उम्मीदवार Candyfunhouse के लिंक्डइन अकाउंट के जरिये भी अप्लाई कर सकते हैं। -
उम्मीदवार नाम, ई- मेल, फोन नंबर, अपना बायो डाटा और अपना कवर लेटर अपलोड करें। इसके -
इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।