फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BSF Head Constable PET Admit Card 2025 Released for 1121 Posts

BSF HC PET Exam: बीएसएफ हेड कांस्टेबल पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी करें डाउनलोड; 1121 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 18 Dec 2025 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 18 Dec 2025 11:51 AM IST
सार

BSF HC PET Admit Card OUT: सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
BSF Head Constable PET Admit Card 2025 Released for 1121 Posts
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik

विस्तार

BSF Head Constable PET Admit Card: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (RO/RM) पदों के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को BSF हेड कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और अन्य आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

भौतिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों को भौतिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होती है।

  • PST: पीएसटी के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी, छाती 80 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) और ऊंचाई के अनुसार वजन होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी और ऊंचाई के अनुरूप वजन अनिवार्य है।
  • PET: पीईटी में पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होती है। इसके अलावा लंबी कूद और ऊंची कूद के मानक भी निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा पैटर्न

बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ/आरएम की लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है। इस परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “HC RO RM Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed