फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BEL Graduate Apprentice Recruitment 2026: Walk-In Test Dates, Eligibility, Stipend and Selection Process

BEL Apprentice: वॉक-इन परीक्षा के जरिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती, 17500 स्टाइपेंड के साथ सालभर ट्रेनिंग का मौका

Thu, 23 Jul 2026 06:06 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

BEL Graduate Apprentice 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026-27 के लिए वॉक-इन (लिखित परीक्षा) आधार पर भर्ती निकाली है। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान 17,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
 

विज्ञापन
BEL Graduate Apprentice Recruitment 2026: Walk-In Test Dates, Eligibility, Stipend and Selection Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BEL Graduate Apprentice Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह प्रशिक्षण एक साल के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत कराया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी बीईएल के बेंगलुरु परिसर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

वॉक-इन लिखित परीक्षा कब होगी?

इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय अलग-अलग तय किए गए हैं।

इंजीनियरिंग ब्रांच तारीख समय
मैकेनिकल, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मेकाट्रॉनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग 6 अगस्त 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर 6 अगस्त 2026 दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 7 अगस्त 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग 8 अगस्त 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस अप्रेंटिसशिप के लिए केवल दक्षिण भारत के राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी के अभ्यर्थी शामिल हैं। उम्मीदवार ने 1 जुलाई 2022 या उसके बाद संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी शाखा में डिग्री होनी चाहिए।
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

इन उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी-

  • जिन्होंने पहले NATS के तहत अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या अभी कर रहे हैं।
  • जिन्होंने उच्च शिक्षाहासिल कर ली है या कर रहे हैं।

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी;

  • SC/ST - 5 वर्ष
  • OBC - 3 वर्ष
  • PwD - 10 वर्ष

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए सूचना दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित अभ्यर्थियों को कुल 17,500 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

  • बीईएल की ओर से 13,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  • भारत सरकार की ओर से DBT के माध्यम से 4,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

अन्य सुविधाएं

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।

  • शुल्क देकर कैंटीन और परिवहन सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।
  • बीईएल अस्पताल में कंपनी के नियमों के अनुसार मुफ्त ओपीडी चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
  • 5 लाख रुपये का ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (GPAI) भी मिलेगा।

हालांकि, परीक्षा में शामिल होने के लिए आने-जाने का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

BEL Graduate Apprentice Recruitment 2026 - Notice PDF

वाक-इन परीक्षा के लिए कहां जाना होगा?

उम्मीदवारों को अपनी इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार तय तारीख और समय पर सीधे इस पते पर पहुंचना होगा।

Centre for Learning & Development (CLD)
Bharat Electronics Limited (BEL)
Jalahalli Post, Bengaluru – 560013

कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाएं?

वॉक-इन चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • डिग्री प्रमाणपत्र या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • SC/ST/OBC/PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)


अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BEL के HR/CLD विभाग से 080-22195323 पर संपर्क कर सकते हैं या hrcld@bel.co.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed