फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   APSC Computer Operator 2024 registration deadline today, apply here apsc.nic.in

APSC Computer Operator 2024: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Sat, 13 Apr 2024 05:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 13 Apr 2024 05:42 PM IST
सार

APSC Computer Operator 2024: असम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
APSC Computer Operator 2024 registration deadline today, apply here apsc.nic.in
APSC Computer Operator 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

APSC Computer Operator 2024: असम लोक सेवा आयोग (APSC) आज, 13 अप्रैल को असम लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 17 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

APSC Computer Operator 2024: पात्रता मापदंड
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को कार्यालय उत्पादकता सॉफ्टवेयर टूल्स (किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम से स्वतंत्र, यानी, एमएस विंडोज, लिनक्स, मैक, आदि) का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदकों को 47.20 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

APSC Computer Operator 2024: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "नवीनतम भर्ती विज्ञापन" टैब पर जाएं।
  • "ADVT" के अंतर्गत "यहां आवेदन करें" पर क्लिक करें।  
  • अब पंजीकरण करके आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed