फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Apply Online for SMC 2026 Recruitment: Clerk, Engineer, Staff Nurse, Driver and Other Posts

SMC Job 2026: सूरत नगर निगम में क्लर्क, फार्मासिस्ट समेत 1924 पदों पर भर्ती; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 14 Mar 2026 03:21 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 14 Mar 2026 03:21 PM IST
सार

SMC Recruitment 2026 Notification: सूरत नगर निगम ने विभिन्न विभागों में 1924 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में क्लर्क, इंजीनियर, स्टाफ नर्स, ड्राइवर, तकनीकी सहायक और अन्य कई श्रेणियों के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Apply Online for SMC 2026 Recruitment: Clerk, Engineer, Staff Nurse, Driver and Other Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

SMC Vacancy 2026: सूरत नगर निगम (SMC) ने विभिन्न विभागों में 1924 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है। इन पदों में क्लर्क, इंजीनियर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ड्राइवर, तकनीकी सहायक, मार्शल और अन्य श्रेणियां शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो एसएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 45 विभागों में कुल 1924 पदों को भरा जाना है। इन पदों में क्लर्क, ड्राइवर, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारी, इंजीनियर, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, फार्मासिस्ट, मार्शल, और चिड़ियाघर व एक्वेरियम संचालन से जुड़े पद शामिल हैं।
विज्ञापन


देखें आधिकारिक नोटिस

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

  • चिकित्सा पद (चिकित्सा अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस, एमडी या संबंधित चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग पद (AE सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • नगर नियोजन पद: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नगर नियोजन या वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए।
  • नर्सिंग पद (स्टाफ नर्स): उम्मीदवार के पास B.Sc Nursing या GNM की डिग्री और वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • फार्मासिस्ट पद (जूनियर फार्मासिस्ट): उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री और वैध पंजीकरण होना चाहिए।
  • क्लर्क ग्रेड III: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • चालक: उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • तकनीकी/पैरा-मेडिकल पद: पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित ITI, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
  • मार्शल (वॉच एंड वार्ड): उम्मीदवार को कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या विस्तृत अधिसूचना में दी गई योग्यता के अनुसार पात्र होना चाहिए। 

 

आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। विस्तृत आयु सीमा और पदवार विवरण विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed